पाचन क्रिया मजबूत बनाये |
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं | पाचन तंत्र ठीक न होने से कब्ज की समस्या आती हैं , मल त्यागने में समस्या, पेट पूरी तरह साफ़ न होना आदि जैसी परेशानी होती हैं | इसकी वजह से ताज़गी का एहसास न होना , दिन भर में आलस का होना , जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं | आंतों का पूरी तरह से साफ़ न होने के कारण चेहरे पर मुँहासे , व चेहरे से ग्लो गायब हो जाता हैं | यदि आपका पाचन ठीक नहीं है तो खाया हुआ भोजन शरीर को नहीं लगता , शरीर में ऊर्जा का स्तर भी कम बना रहता है | पाचन तंत्र खराब होने के मुख्य कारण | पर्याप्त मात्रा में पानी न पिने से कब्ज की समस्या पैदा होती है | चिंता व तनाव का सीधा असर पाचन पर पड़ता है , इसकी वजह से पाचन धीमा हो जाता है | डिब्बा बंद खाना , तला हुआ खाना , मैदा , जैसे भोज्य पदार्थ पाचन तंत्र को ख़राब करते हैं | व्यायाम न करना व शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना भी पाचन तंत्र को खराब करते हैं | ...