पाचन क्रिया मजबूत बनाये |




पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं |

 

  • पाचन तंत्र ठीक न होने से कब्ज की समस्या आती हैं ,  मल त्यागने में समस्या,  पेट पूरी तरह साफ़ न होना आदि जैसी परेशानी होती हैं | 
  • इसकी वजह से ताज़गी का एहसास न होना , दिन भर में आलस का होना ,  जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं | 
  • आंतों का पूरी तरह से साफ़ न होने के कारण चेहरे पर मुँहासे , व चेहरे से ग्लो गायब हो जाता हैं |
  • यदि आपका पाचन ठीक नहीं है तो खाया हुआ भोजन शरीर को नहीं लगता , शरीर में ऊर्जा  का स्तर  भी कम बना रहता है | 


        पाचन तंत्र खराब होने के मुख्य कारण |

  • पर्याप्त मात्रा में पानी न पिने से कब्ज की समस्या पैदा होती है | 
  • चिंता व तनाव का सीधा असर पाचन पर पड़ता है , इसकी वजह से पाचन धीमा हो जाता है | 
  • डिब्बा बंद खाना , तला हुआ खाना , मैदा , जैसे भोज्य पदार्थ पाचन तंत्र को ख़राब करते हैं |  
  •  व्यायाम न करना व शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना भी पाचन तंत्र को खराब करते हैं |   






                      पाचन को ठीक करने के उपाय | 
  • प्रयाप्त मात्रा में पानी पीना , दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए, जिससे कब्ज में राहत मिलती है | 
  • फाइबर से  भरपूर खाना खाना , अपने भोजन में साबूत अनाज , हरी सब्जिया , फल , जरूर शामिल करे | 
  • भोजन को अच्छी तरह से चबा कर खाएं , भोजन को महसूस करके खाएं | 
  • अपने भोजन में गुड बैक्टीरिया शामिल करें  जैसे दही , छाछ , का नियमित उपयोग करें | 
  • अपनी जीवन शैली में तनाव को कम करें , नियमित 15 से 30 मिनट का व्यायाम करें | 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पर्याप्त पानी पीने के चमत्कारी फायदे।